Commons:ि 



From Wikimedia Commons, the free media repository



Jump to navigation  Jump to search  
This page is a translated version of a page Commons:Structured data and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Structured data and have to be approved by a translation administrator.

Shortcut: COM:SDC

शामिल हों
GLAM और संस्कृति
SPARQL
मॉडलिंग
चर्चा

कॉमन्स पर संरचित डेटा के बारे में

कॉमन्स पर संरचित डेटा किसी मीडिया फ़ाइल के बारे में बहुभाषी जानकारी होती है जो मनुष्यों द्वारा समझी जा सकती है, और जो इतनी संगत है कि मशीनों द्वारा भी एकरूपतः प्रोसेस की जा सकती हैं।

कॉमन्स पर संरचित डेटा के बारे में एक छोटा, शुरुआती स्तर का परिचय (3 मिनट 43 सेकंड)

बुनियाद

विकिमीडिया कॉमन्स पर हर मीडिया फ़ाइल पृष्ठ पर एक 'फ़ाइल की जानकारी' और 'संरचित डेटा' टैब होते हैं।

हम विकिमीडिया कॉमन्स पर एक प्रदर्शित चित्र का सरल उदाहरण देखेंगे: Würfelzucker (2018)

एक सरल उदाहरण। Dietmar Rabich / Wikimedia Commons / “Würfelzucker -- 2018 -- 3564” / CC BY-SA 4.0

फ़ाइलों पर बहुभाषी कैप्शन्स जोड़ें

'फ़ाइल की जानकारी' टैब के नीचे आप कई भाषाओं में फ़ाइल कैप्शन्स जोड़ सकते हैं; फ़ाइल बारे में बिना हाइपरलिंक्स या विकिटेक्स्ट के छोटे तथ्यात्मक विवरण। ये फ़ाइल कैप्शन्स फ़ाइल को खोजना आसान बनाते हैं।

किसी फ़ाइल में क्या चित्रित किया (दिखाया) जाता है?

'संरचित डेटा' टैब के नीचे आप यह इंगित कर सकते हैं कि फ़ाइल में क्या दर्शाया (किसका『चित्रण』किया) जा रहा है। इस मामले में: बारह सफेद शुगर क्यूब्स। नीचे का स्क्रीनशॉट ऐनिमेटेड है, जिसमें दर्शाया गया है कि वर्णात्मक तत्व बहुभाषी कैसे हैं। आप अपनी इंटरफ़ेस भाषा की सेटिंग को बदलकर दूसरी भाषाओं में संरचित डेटा देख सकते हैं।
अधिक जानकारी: Commons:Depicts देखें।

किसी फ़ाइल के बारे में दूसरे बयान

'संरचित डेटा' टैब के नीचे आप फ़ाइल के बारे में दूसरी वर्णात्मक जानकारी भी जोड़ सकते हैं। इस उदाहरण में चित्र के लाइसेंस, निर्माता और गुणवत्ता मूल्यांकन को वर्णित किया गया है।
अधिक जानकारी: Commons:बयान देखें।

कॉमन्स पर संरचित डेटा क्या करता है

कॉमन्स पर संरचित डेटा सुलभता, खोजे जाने की योग्यता और अन्वेषण को बेहतर बनाता है, और सामग्री का प्रोयग करने के नए तरीके प्रदान करता है।

सुलभता बेहतर बनाना

सामग्री खोजने के नए तरीके

सामग्री खोजने और उसका प्रयोग करने के नए तरीके

जानकारी की गुणवत्ता को बेहतर बनाना

शुरू करने के कुछ आसान तरीके

  • ISA उपकरण की मदद से किसी विकिमीडिया अध्याय द्वारा समर्थित उच्च-गुणवत्ता वाले कुछ चित्रों पर संरचित डेटा जोड़ें(यहाँ पर आपको एक विकिमीडिया खाते से लॉग-इन करना होगा।)
  • संपर्क में रहें

    आप कैसे मदद कर सकते हैं

    फ़ाइलों पर संरचित डेटा जोड़ने के लिए उपकरण

    ISA एक उपकरण है जो फ़ाइलों पर depicts बयान और बहुभाषी कैप्शन्स जोड़ने में नौसिखियों की मदद करता है। अधिक पढ़ें

    AC/DC ("Add to Commons, Descriptive Claims") सामूहिक सम्पादन में मदद करने के लिए एक विकिमीडिया कॉमन्स गैजेट है। इससे आप फ़ाइलों के किसी समूह (जैसे किसी श्रेणी) पर बयान जोड़ सकते हैं। अधिक पढ़ें

    SDC, Cat-a-lot जैसा एक उपकरण है जिसकी मदद से किसी श्रेणी की फ़ाइलों पर सीमित संख्या में संरचित डेटा के बयान जोड़े जा सकते हैं। अधिक पढ़ें

    Depictor की मदद से आप गेम जैसे एक इंटरफ़ेस के ज़रिए चित्रण बयान जोड़ सकते हैं। आप इसे विशिष्ट श्रेणियों या SPARQL क्वेरियों की मदद से अनुकूलित कर सकते हैं।

    Image Annotator एक उपकरण है जो विकिमीडिया कॉमन्स पर चित्र टिप्पणीकरण अभियान चलाता है।

    OpenRefine, समूह में विकिमीडिया कॉमन्स फ़ाइलों पर संरचित डेटा जोड़ने के लिए एक शक्तिशाली और लचीला उपकरण है (OpenRefine 3.6 से)।

    विकासकों के लिए जानकारी

    कॉमन्स पर संरचित डेटा के विकास को Phabricator पर ट्रैक किया जाता है।

    कॉमन्स पर संरचित डेटा विकिबेस सॉफ़्टवेयर द्वारा संचालित है। डेटा तक API की मदद से पहुँचा जा सकता है; प्रलेख के लिए mw:Wikibase/API देखें।

    संरचित डेटा के लिए उपयुक्त एक्सटेंशन है WikibaseMediaInfo

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    मैं किस प्रकार की संरचित डेटा जोड़ूँ? मैं किसी फ़ाइल को संरचित डेटा में कैसे वर्णित करूँ?

    मैं ऐसी फ़ाइलें कैसे ढूँढ़ूँ जिनपर पहले से संरचित डेटा है?

    आप पहले से संरचित डेटा वाली फ़ाइलें ढूँढ़ने के लिए कॉमन्स के खोज फ़ंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ उदाहरण:

    मैं कई फ़ाइलों पर एक बार में संरचित डेटा कैसे जोड़ूँ?

    आप इस पृष्ठ पर उल्लिखित उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं; ऊपर देखें।

    दूसरे प्रश्न हैं?

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का पृष्ठ देखें।



    Retrieved from "https://commons.wikimedia.org/w/index.php?title=Commons:Structured_data/hi&oldid=865855785"

    Category: 
    Structured Data on Commons
     


    Navigation menu


    Personal tools  




    English
    Not logged in
    Talk
    Contributions
    Create account
    Log in
     


    Namespaces  




    Project page
    Discussion